All Axis Media
Skip to content
WhatsApp Quick Enquiry
Rashtriya Lok Morcha: संगठन से रणनीति, और रणनीति से जीत तक

Politics

Rashtriya Lok Morcha: संगठन से रणनीति, और रणनीति से जीत तक

Rashtriya Lok Morcha: संगठन से रणनीति, और रणनीति से जीत तक

21 Jan. 2026

Upendra Kushwaha के साथ मेरा कार्यकाल एक पूर्ण-चक्र (end-to-end) राजनीतिक अभियान प्रबंधन का अनुभव रहा, जहाँ रणनीति, संगठन और संचार—तीनों को एक साथ साधना था।

प्रोजेक्ट हेड के रूप में मैंने न केवल चुनावी रणनीति तैयार की, बल्कि उसे ज़मीनी स्तर पर लागू करने के लिए मल्टी-लेयर टीम स्ट्रक्चर, कंटेंट सिस्टम और डिजिटल नैरेटिव भी विकसित किया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान सीमित संसाधनों और नई राजनीतिक स्थिति के बावजूद, हमने 6 में से 4 सीटों पर जीत दर्ज की—जो सटीक उम्मीदवार चयन, लोकल मैसेजिंग और ग्राउंड कोऑर्डिनेशन का परिणाम था।

इसी दौरान “संवैधानिक अधिकार एवं परिसीमन सुधार” को हमने एक संगठित जन-आंदोलन में बदला। राज्यभर में बड़े स्तर की रैलियों, संवाद अभियानों और मीडिया प्रबंधन के माध्यम से इस मुद्दे को राजनीतिक केंद्र में लाया गया। इससे पार्टी की जन-पकड़ और राजनीतिक सौदेबाजी क्षमता दोनों मजबूत हुईं।

डिजिटल स्तर पर, हमने ट्विटर (X), फेसबुक और इंस्टाग्राम पर इंटीग्रेटेड कैंपेन मॉडल लागू किया, जिसमें कई अभियान राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेंड हुए। यह अनुभव एक नए संगठन को राजनीतिक पहचान, संरचना और चुनावी सफलता देने का था।